Bareilly: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिए निर्दश, कहा- शिकायतों का प्राथमिकता से करें समाधान
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि आमजन की समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इसे गुणवत्ता के साथ सुलझाया जाए।

विशेष रूप से भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आए सभी मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द होना चाहिए और शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों का समाधान होने पर पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान करें और सुनिश्चित करें कि जनता को राहत मिले।
Also Read: JPNIC Scam: एलडीए के पूर्व वीसी समेत कई अधिकारियों पर DOPT की नजर, 800 करोड़ के घोटाले का है मामला

