रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर वार, बढ़ी सियासी हलचल
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले जिले की राजनीति गरमा गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सोमवार रात को सांसद के खिलाफ विरोधी होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए, जिनमें उनके पिछले बयानों को लेकर तीखी आपत्ति जताई गई है।
पोस्टरों में लिखा गया तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे और राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए। यह पोस्टर हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह की ओर से लगाए गए हैं।
हर्षित सिंह ने कहा, “जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही” इस तरह उन्होंने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की, जिसमें सांसद ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जातियों पर सवाल उठाए थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस तरह के बयान समाज में विभाजन और तनाव पैदा कर सकते हैं। वे राहुल गांधी से अपील कर रहे हैं कि वह रायबरेली जैसे शांतिपूर्ण क्षेत्र को जातिवाद की राजनीति में न उलझाएं।

