UP News: CM योगी के आदेश पर इन ई-रिक्शा वालों पर कड़ा एक्शन, जारी हुए आंकड़ें

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेशभर में अवैध ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

CM Yogi

इस अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान को आमजन का व्यापक समर्थन मिला।

अभियान के दौरान न केवल अवैध और अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, बल्कि नाबालिग चालकों से भी ई-रिक्शा की कमान वापस ली गई।

पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से चालकों को नियमों की जानकारी दी गई और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने अभियान की रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में एक माह के दौरान कुल 36,773 वाहन चालान किए गए, जिनमें 3,784 अपंजीकृत ई-रिक्शा शामिल हैं।

इसके अलावा 11,425 वाहनों को सीज किया गया और अन्य विभिन्न अभियोगों में 32,989 वाहन चालान किए गए।

मंडलवार आंकड़े

CM Yogi

आगरा: 3,684 चालान
लखनऊ: 3,276
कानपुर: 2,643
बांदा: 2,484
गाजियाबाद: 2,389
मेरठ: 2,382
प्रयागराज: 2,240
मुरादाबाद: 2,170
वाराणसी: 2,045
अयोध्या: 1,993
सहारनपुर: 1,799
बरेली: 1,714
अलीगढ़: 1,511
गोरखपुर: 1,342
गोंडा: 1,276
आजमगढ़: 1,257
मीरजापुर: 1,033
झांसी: 787
बस्ती: 748

परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप इस अभियान के जरिए प्रदेश में अवैध ई-रिक्शा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा न चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से इस पर निरंतर निगरानी जारी रहेगी।

आपको बता दें कि यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम साबित हुआ है, बल्कि नागरिक सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दर्शाता है।

Also Read: UP Politics: ‘हमें भी हाउस अरेस्ट…’, अखिलेश यादव ने कहा- ‘जो टायर फेंका वो बुलडोजर का था’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.