यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, आई-पैक से तोड़ा करार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ी समाजवादी पार्टी ने एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक (I-PAC) के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करीब ढाई महीने पहले इलेक्शन मैनेजमेंट और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी आई-पैक और ‘शो टाइम’ नामक दो कंपनियों को सौंपी थी। अब ताजा फैसलों के अनुसार, आई-पैक सपा के चुनावी अभियान से बाहर हो गई है, जबकि शो टाइम अपना काम जारी रखेगी।

सूत्रों के अनुसार, आई-पैक की टीम मुख्य रूप से उन विधानसभा सीटों पर फोकस कर रही थी जहाँ पिछली बार समाजवादी पार्टी बहुत ही कम अंतर से चुनाव हार गई थी। हालांकि, कंपनी की अधिकांश टीम उत्तर प्रदेश के बाहर से ही अपनी गतिविधियां संचालित कर रही थी। अब इस करार के रद्द होने से सपा की आंतरिक चुनावी रणनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

ईडी की कार्रवाई ने बिगाड़ा खेल

करार टूटने के पीछे सबसे बड़ी वजह आई-पैक के निदेशक विनेश चंदेल पर हुई कानूनी कार्रवाई को माना जा रहा है। पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बंगाल कोयला तस्करी मामले में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में चंदेल को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी और कंपनी के ठिकानों पर चुनाव आयोग की छापेमारी ने आई-पैक की साख पर सवाल खड़े कर दिए थे। सूत्रों का कहना है कि निदेशक की गिरफ्तारी के बाद से ही यह सौदा डांवाडोल स्थिति में था और अंततः सपा ने भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते हुए इससे किनारा करना ही बेहतर समझा।

Also Read: मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, वंदे मातरम को मिला जन गण मन के समान दर्जा, अपमान पर होगी जेल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.