Lucknow Traffic Diversion: IPL मैच के चलते शहर में रहेगा जाम, रात 11 बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
इकाना स्टेडियम में IPL का अंतिम लीग मैच, घर से निकलने से पहले देखें रूट मैप...
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का अंतिम लीग मैच खेला जाएगा।

इस मुकाबले के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कई मार्गों पर प्रतिबंध और वैकल्पिक रास्तों का ऐलान किया है।
इन रास्तों पर लगा रहेगा प्रतिबंध, जाने से बचें
-
कमता शहीद पथ तिराहा से अयोध्या रोड, सुल्तानपुर, रायबरेली, कानपुर रोड की ओर
-
शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से अयोध्या रोड और अन्य मुख्य रूट्स
-
गोसाईगंज करबा तिराहा से अमूल डेरी कटिंग होते हुए अहिमामऊ
-
उतरेठिया अंडरपास चौराहा से अहिमामऊ और कमता तिराहा
-
हुसड़िया और लालबत्ती चौराहा से शहीद पथ व संबंधित रूट
-
अहिमामऊ से प्लासियो और सुल्तानपुर रोड की ओर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित
इन वैकल्पिक रूट्स का करें प्रयोग
-
कमता से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समता मूलक, तेलीबाग होते हुए किसान पथ
-
शहीद पथ से बंगला बाजार, दरोगाखेड़ा, 1090 चौराहा होते हुए किसान पथ
-
गोसाईगंज से कबीरपुर किसान पथ, वृंदावन योजना के रास्ते
-
उतरेठिया से करियप्पा, तेलीबाग, बाराबिरवा होकर हरीकंशगढ़ी
-
हुसड़िया से 1090 चौराहा होते हुए शहर के अन्य भागों की ओर
-
सुल्तानपुर रोड से लूलू मॉल कटिंग, कबीरपुर तिराहा होते हुए किसान पथ
डीसीपी ट्रैफिक का निर्देश
डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मैच के दौरान भारी भीड़ और वाहनों की अधिकता के चलते यह डायवर्जन लागू किया गया है।
सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
महत्वपूर्ण सूचना
-
मैच समाप्ति तक नो एंट्री व्यवस्था लागू।
-
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी दबाव की संभावना।
-
संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कारपूलिंग का उपयोग करें।
-
Google Maps पर ‘Live Traffic’ अपडेट देखें या ट्रैफिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Also Read: IPL 2025 Closing Ceremony: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, भारतीय सेना को दी जाएगी श्रद्धांजलि

