धोखा, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है ‘छल कपट The Deception’

Sandesh Wahak Digital Desk: ZEE5 की नई क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘छल कपट The Deception’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज़ हुआ और इसमें दर्शकों को एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री की झलक देखने को मिली। यह कहानी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के पास बसे एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी शुरू होती है एक डेस्टिनेशन वेडिंग से, जहां दुल्हन अलीशा दीक्षित अपने बचपन की तीन सबसे करीबी दोस्तों- मेहक, इरा और शालू को अपने पुश्तैनी हवेली में बुलाती है। जहां पहले खुशी और पुराने दिनों की यादें ताज़ा हो रही थीं, वहीं जल्द ही एक गहरा साया छा जाता है, जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी शालू की रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाती है।

रिश्तों की परतें, रहस्य और धोखा

शादी का माहौल देखते ही देखते मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल जाता है। हर किरदार के पास छिपे हुए राज़ हैं, अधूरी कहानियां हैं और आपसी तनाव है, जो धीरे-धीरे सतह पर आने लगते हैं। इन सब के बीच इंस्पेक्टर देविका की एंट्री होती है, जिसका किरदार निभा रही हैं श्रिया पिलगांवकर।

शो में अपने रोल के बारे में बात करते हुए श्रिया ने कहा, छल कपट’ सिर्फ एक आम मर्डर मिस्ट्री नहीं है। इंस्पेक्टर देविका का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा, क्योंकि ये एक ऐसा पुलिस अफसर है जो सिर्फ कानून के दम पर नहीं, बल्कि अपने अतीत के अनुभवों से भी केस सुलझाती है। उसका अतीत उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है।

निर्देशक ने बताया शो का विज़न

निर्देशक अजय भुइयां ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज़ को केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि इंसानी रिश्तों के गहरे और जटिल पहलुओं को दिखाने के तौर पर देखा है। उन्होंने कहा, शादी का माहौल, खूबसूरत लोकेशन्स और ढेर सारे इमोशन्स के बीच सस्पेंस का ताना-बाना बुनना एक रोमांचक चुनौती रही। श्रिया पिलगांवकर ने इंस्पेक्टर देविका के किरदार को पूरी तरह जी लिया है। ट्रेलर तो बस शुरुआत है, असली कहानी तो आगे खुलती है और यकीन मानिए, दर्शकों को आखिरी एपिसोड तक बांधकर रखेगी।

Also Read: अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं मिस वर्ल्ड 2025 ओपाल सुचाता चुआंगसरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.