Bareilly News: बरादरी पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना बरादरी पुलिस ने आज अपराधियों पर नकेल कसते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

शहर के पुलिस अधीक्षक एवं नगर तृतीय क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना बरादरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे इन आरोपियों को दबोच लिया:

  • विनोद पुत्र छोटे लाल, निवासी कटरा चांद खां, थाना बरादरी – यह आरोपी वर्ष 2012 में दर्ज मुकदमा संख्या 423/12, धारा 25 आर्म्स एक्ट में वांछित था।
  • राजन पुत्र पूरनलाल, निवासी जाटवपुर, थाना बरादरी – इस आरोपी के खिलाफ धारा 308 आईपीसी के तहत गैर-जमानती वारंट और NBW-82/83 जारी किए गए थे।
  • अजय कश्यप पुत्र खूबीलाल, निवासी संजय नगर, थाना बरादरी – इसके खिलाफ वाद संख्या 784/25 में धारा 457, 380 और 411 आईपीसी के तहत गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के पश्चात उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 

Also Read: Ram Mandir: रामनगरी में रचा जा रहा है भव्य इतिहास, श्रीराम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा को तैयार…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.