Health tips: कोहनी का कालापन हटाना हुआ आसान, घर बैठे अपनाएं ये असरदार नुस्खे

Sandesh Wahak Digital Desk: हम सभी साफ-सुथरी और निखरी त्वचा की चाहत रखते हैं, लेकिन कई बार हमारी कोहनियों की त्वचा का कालापन हमें परेशान कर देता है। खासकर जब आप स्लीवलेस कपड़े पहनना चाहें, तो काली कोहनियां आत्मविश्वास में कमी ला सकती हैं। बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो त्वचा को साफ करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके बजाय अगर आप कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय आजमाएं, तो न सिर्फ कोहनी का कालापन दूर होगा बल्कि आपकी स्किन भी सुरक्षित रहेगी।

यहां हम आपको दो ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो कोहनी की रंगत सुधारने में बेहद मददगार हो सकते हैं।

1. बेसन और एलोवेरा जेल पैक

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें: एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और कोहनियों पर लगाएं। 15-20 मिनट तक सूखने दें, फिर हल्के हाथों से धो लें। बाद में साबुन या कोई क्रीम न लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

फायदा: यह पैक डेड स्किन हटाता है और त्वचा को साफ-सुथरा बनाता है।

2. नारियल तेल और नींबू का मिश्रण

कैसे इस्तेमाल करें: एक चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण से कोहनी पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

Also Read: Health Tips: कई समस्याओं से लड़ने में कारगर हरीतकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.