केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- इनका पुराना इतिहास रहा है कि…

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है।

मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपने को अंग्रेजी शासन का असली उत्तराधिकारी मानने वाले गांधी परिवार को भारत के संविधान से कभी कोई खास लेना-देना नहीं रहा बल्कि उसे ‘कुचलने’ का इतिहास रहा है।”

मौर्य ने कहा “अंग्रेजियत’ में डूबा गांधी परिवार अगर कायदे से भारतीय संविधान पर अमल करता, तो उसे आज संविधान अपने ‘माथे पर लेकर घूमना’ नहीं पड़ता।”

Also Read: अखिलेश यादव का तंज, भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.