जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 5 बसों की टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के काफिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को जम्मू के रामबन जिले में पांच बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप के लिए जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पास हुई। उन्होंने बताया कि यह हादसा एक बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुआ, जिसने आगे चल रही अन्य बसों को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।

रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया, चंदरकोट लंगर स्थल के पास एक बस ब्रेक नहीं लगा सकी और यह चार अन्य बसों से टकरा गई। कुल 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मरीजों का अस्पताल में इलाज किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि शेष तीर्थयात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी यात्रा जारी रख सकें। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Also Read: लखनऊ में BBD ग्रुप की 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियां जब्त, दलित कर्मचारियों के नाम पर खरीद का खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.