WCL 2025: 18 कैरेट गोल्ड से बनी वेस्टइंडीज की क्रिकेट जर्सी, देखें दुनिया की सबसे महंगी किट
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट की दुनिया में अब तक की सबसे महंगी जर्सी का अनावरण हो चुका है। वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के लिए ऐसी जर्सी पेश की है जिसे देखकर फैंस दंग रह जाएंगे।
इस खास जर्सी को 18 कैरेट सोने से सजाया गया है और इसकी कीमत करीब ₹3 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस ऐतिहासिक जर्सी को वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, कायरन पोलार्ड और क्रिस गेल ने लॉन्च किया। इस खास जर्सी को दुबई के लोरेन्ज ग्रुप ने चैनल 2 ग्रुप के सहयोग से तैयार किया है।

सोने से बनी स्पेशल एडिशन जर्सी
-
यह जर्सी 18 कैरेट गोल्ड में तैयार की गई है
-
उपलब्ध एडिशन: 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम
-
डिजाइन वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ियों जैसे सर क्लाइव लॉयड, क्रिस गेल और अन्य लीजेंड्स को समर्पित है
-
कीमत लगभग ₹3 लाख तक पहुंचती है
टूर्नामेंट में शनिवार से दिखेगी यह जर्सी
वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम इस खास जर्सी को पहनकर 20 जुलाई (शनिवार) को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं — इंडिया चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस।
टूर्नामेंट में खेलेंगे कई दिग्गज
इस टूर्नामेंट में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे, जिनमें शामिल हैं:
-
भारत से: सुरेश रैना, युवराज सिंह
-
ऑस्ट्रेलिया से: ब्रेट ली
-
इंग्लैंड से: इयोन मॉर्गन
-
दक्षिण अफ्रीका से: एबी डिविलियर्स
वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम का स्क्वाड
कप्तान: क्रिस गेल, अन्य खिलाड़ी: कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, लेंडल सिमंस, ड्वेन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, शिवनारायण चंद्रपॉल, चैडविक वाल्टन, शैनन गेब्रियल, एशले नर्स, फिडेल एडवर्ड्स, विलियम पर्किन्स, सुलेमान बेन, डेव मोहम्मद, निकिता मिलर।
Also Read: BCCI की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 2023-24 में 9,741 करोड़, IPL से आया सबसे बड़ा हिस्सा

