अमिताभ बच्चन को ‘डॉन’ बनाने वाले डायरेक्टर चंद्र बरोट का निधन

Sandesh Wahak Digital Desk: क्लासिक कल्ट फिल्म ‘डॉन’ (1978) के निर्देशक चंद्र बरोट का रविवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी दीपा बरोट ने की, जिन्होंने बताया कि चंद्र बरोट पिछले सात सालों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत्यु से पहले उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज डॉ. मनीष शेट्टी कर रहे थे। इससे पहले, उन्हें जसलोक अस्पताल में भी रखा गया था।

अमिताभ बच्चन को मिली थी ‘डॉन’ से नई ऊंचाइयां

चंद्र बरोट को मुख्य रूप से 1978 में आई अपनी फिल्म ‘डॉन’ के लिए जाना जाता है। यह वही फिल्म थी जिसने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को स्टारडम की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया था और उन्हें ‘एंग्री यंग मैन’ के साथ-साथ एक नए अंदाज़ में पेश किया था। ‘डॉन’ आज भी भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित फिल्म मानी जाती है।

फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि

चंद्र बरोट के निधन की खबर मिलने के बाद, ‘डॉन’ फ्रैंचाइज़ को आगे बढ़ाने वाले प्रसिद्ध डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि OG डॉन के निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। चंद्रा बारोट जी की आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

Also Read: महोबा CHC बना डांस फ्लोर: ड्यूटी टाइम में बजा DJ, 7 स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.