UP News: गोरखपुर-गोंडा और बहराइच समेत 10 जिलों के डीएम बदले, देखिए पूरी लिस्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। गोरखपुर, बहराइच और गोंडा सहित 10 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अयोध्या के मंडलायुक्त रहे गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह राजेश कुमार को अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की।
देखिये पूरी लिस्ट
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक (निबंधन) का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव (बेसिक शिक्षा) और अपर महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) के पद पर भेजा गया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम, प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का डीएम और कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम को गौतमबुद्धनगर का डीएम बनाया गया है।
कासगंज के नए डीएम प्रणय सिंह होंगे। आलोक सिंह को विशेष सचिव (राज्य संपत्ति) और राज्य संपत्ति अधिकारी का दायित्व दिया गया है। कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम, अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का डीएम, अमनदीप डुली को ललितपुर का डीएम, पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का डीएम और प्रियंका निरंजन को गोंडा का डीएम नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जय नाथ यादव को विशेष सचिव (कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा), प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी (सीतापुर) और मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव (समाज कल्याण विभाग), डॉ. सारिका मोहन को सचिव (वित्त), अमृत त्रिपाठी को सचिव (उच्च शिक्षा) तथा बिमल कुमार दुबे को झांसी मंडलायुक्त के साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Also Read: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरम बहस जारी, आज विपक्ष को करारा जवाब देंगे मोदी और शाह

