धराली त्रासदी से व्यथित हैं प्रधानमंत्री मोदी, उत्तराखंड को हरसंभव मदद का भरोसा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धराली गांव में हुई भयानक त्रासदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद दुखी और व्यथित हैं। बुधवार को उन्होंने उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की और इस आपदा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। इस बैठक में पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से अजय भट्ट और टिहरी से महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह शामिल थीं।

सांसद अनिल बलूनी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री इस घटना से बहुत मर्माहत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार और राज्य की सभी एजेंसियां राहत, बचाव और पुनर्वास के काम में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री खुद लगातार इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

Himachal cloud burst

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड के साथ खड़ी है और इस आपदा से लड़ने और राज्य को फिर से खड़ा करने में हर तरह की मदद देगी।

इस दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को एक महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों के लोगों से लगातार संपर्क में रहें और उन्हें हरसंभव सहायता मुहैया कराने का प्रयास करें। यह मुलाकात दिखाती है कि केंद्र सरकार इस आपदा को कितनी गंभीरता से ले रही है और पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read: बलिया में बिना सूचना के पुल चालू करने पर भड़के परिवहन मंत्री, PWD इंजीनियर को लगाई फटकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.