‘राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई है’, देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस नेता पर तीखा वार

Sandesh Wahak Digital Desk: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा हुआ है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेरफेर करके वोट की चोरी की गई है। उनके इस बयान पर बीजेपी और सहयोगी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर करारा हमला किया है।

‘राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं’

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा,मुझे लगता है कि राहुल गांधी के दिमाग की चिप चुरा ली गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र या देश में कहीं भी वोटों की कोई चोरी नहीं हुई है। फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा पहले उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े, और अब वह 1 करोड़ वोट बढ़ने की बात कर रहे हैं। वे अपनी हार को छिपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

झूठे आरोपों से धारणा बनाने की कोशिश

वहीं, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शिंदे ने कहा, अपने झूठे आरोपों से राहुल गांधी एक गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। इन नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के घटते जनाधार को देखते हुए ऐसे निराधार आरोप लगा रहे हैं, और आने वाले चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

 

Also Read: अमेरिका के 50% टैरिफ पर मायावती का हमला, बोलीं- विश्वासघाती कदम, सरकार राजनीतिक स्वार्थ छोड़े

Get real time updates directly on you device, subscribe now.