शहबाज शरीफ ने भारत को दी चेतावनी, बोले- पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी नहीं छीनने देंगे
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी नहीं छीनने देंगे। यह बयान तब आया है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।
पानी रोकने को माना जाएगा युद्ध की कार्रवाई
शहबाज शरीफ ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मैं आज दुश्मन को बताना चाहता हूं कि अगर आप हमारा पानी रोकने की धमकी देते हैं, तो यह बात ध्यान में रखें कि आप पाकिस्तान के पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकते। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत ने ऐसा कोई कदम उठाया तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि उसे पछताना पड़ेगा।
Also Read: ‘हारते ये हैं और इल्जाम चुनाव आयोग पर…’, अनुराग ठाकुर बोले- क्या राहुल और प्रियंका इस्तीफा देंगे?

