Lucknow News: राजभवन में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की लड़कियों को लगाया गया सर्वाइकल कैंसर का टीका

Lucknow News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से बुधवार को राजभवन में एक खास टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित किया गया। इसके तहत, 230 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण में 50 छात्राओं को यह टीका लगाया गया।

cervical cancer vaccination

कैंसर होने से बेहतर है इसे रोकना

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लड़कियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कैंसर होने से बेहतर है इसे रोका जाए, और एचपीवी टीका इसमें बहुत कारगर है। उन्होंने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के बारे में भी बताया।

cervical cancer vaccination

राज्यपाल ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूलों में लड़कियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, समय-समय पर स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन और पोषण स्तर की जांच, और डेंटल चेकअप भी कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को खास ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वे लड़कियों को पोषण और स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी दे सकें।

cervical cancer vaccination

जांच और उपचार पर भी दिया जोर

राज्यपाल ने कहा कि अगर जांच के दौरान किसी भी बच्ची में कोई स्वास्थ्य समस्या पाई जाती है, तो उसका तुरंत इलाज किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी लड़कियों को टीका लगने के बाद नाश्ता दिया और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, समरसता सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील शर्मा, केजीएमयू के डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Also Read: Panic due to bird flu: रामपुर में 15,000 मुर्गियों की मौत, चिकन और अंडों की बिक्री पर बैन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.