UP कांग्रेस मानवाधिकार विभाग में 8 प्रांतीय उपाध्यक्ष और 7 स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त
Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) के मानवाधिकार विभाग ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। विभाग के चेयरमैन एडवोकेट अली आसिफ जमा रिजवी ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की सहमति और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा की संस्तुति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की।
जारी सूची में आठ नेताओं को प्रांतीय उपाध्यक्ष और सात को स्टेट कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नेताओं को मिली प्रांतीय जिम्मेदारी
बीएल भारतीय, डॉ. दृगराज यादव, नवीन कुमार सक्सेना, उपेंद्र चौहान, मूलचंद्र, शान हैदर आजमी, गंगा प्रसाद मिश्रा और सुनील गौर को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, रवि भूषण शर्मा, तस्लीमुद्दीन, इंजीनियर एसएस पांडेय, हीरेंद्र बाबा, देवानंद पांडेय, मोहम्मद असलम शाह और हेमंत कुमार श्रीवास्तव को स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
25 नेताओं को प्रांतीय महासचिव की जिम्मेदारी
प्रांतीय महासचिव के पद पर विजय कुमार मौर्य, गंगाराम शर्मा, अकीदत अली खान, ममता सक्सेना, माया सिंह, आरपी गुप्ता, घिर्राऊ निषाद, जेपी रावत, संजय शुक्ला, अजय कुमार भास्कर, शौकत अंसारी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, एके सिंह, नौशाद खान, डॉ. राजेश शर्मा, शबनम बेगम, खुर्रम आजाद खान, डॉ. राम अभिलाष, डॉ. अरुण अग्रहरि, अमित चौधरी, कुंवर अली मोहम्मद खान, जोगेंद्र शास्त्री, जितेंद्र शर्मा, अजय शर्मा और डॉ. राधेश्याम गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों और शहरों में भी मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों की भी घोषणा की गई है।

