Meerut News: जीएसटी चोरी में चीनी महिला समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में छिपाते रहे चेहरा

Meerut News: सीजीएसटी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम ने नौ करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक चीनी महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां वे मीडिया कैमरों से बचने के लिए लगातार चेहरा छिपाते रहे।

कंपनी पर गंभीर आरोप

इंस्पेक्टर आदित्य बाजपेई के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा बिजनेस पार्क स्थित मैसेज टेंटेक एलईडी डिस्प्ले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर टैक्स चोरी का आरोप है। कंपनी ने विभाग को 28% टैक्स की जगह केवल 18% टैक्स जमा किया। यही नहीं, कंपनी ने अपना वर्तमान पता भी विभाग से छिपाया। विभागीय टीम ने जांच के दौरान कंपनी की कैश हैंडलर और सिक्योरिटी पर्सनल एलिस ली को गिरफ्तार किया। एलिस ली चीन की नागरिक बताई जा रही हैं। इसके अलावा कंपनी के डायरेक्टर विनय कुमार को भी हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया।

9 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

जांच में सामने आया कि अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच कंपनी ने कुल नौ करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है। पूछताछ में डायरेक्टर विनय कुमार ने टैक्स चोरी की बात स्वीकार भी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ जीएसटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बाकी डायरेक्टर्स की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

Also Read: Lucknow News: विधायक का स्टीकर लगी SUV से दरोगा को कुचलने का प्रयास, छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.