Kanpur News: बाइकों पर आए बदमाशों ने की फायरिंग और बमबाजी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Kanpur News: बीती रात कानपुर के गोविंद नगर इलाके में बाइक पर आए बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।  दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैला दी। यह पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार देर रात, गोविंद नगर के दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में करीब आधा दर्जन बदमाश बाइकों पर आए और अचानक फायरिंग करने लगे।  इसके बाद उन्होंने बम फेंककर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बाकी फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: DPL 2025: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया धमाकेदार डेब्यू, पहले मैच में दिखाई ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.