Lucknow News: प्रो. रविकांत के समर्थन में छात्रों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुँचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने अपने ज्ञापन में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रोफेसर रविकांत चंदन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रों ने माँग की है कि यह मुकदमा तुरंत वापस लिया जाए।

छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर रविकांत चंदन ने अपने ट्वीट में जो कहा है वह बिल्कुल सच है। उन्होंने आरोप लगाया था कि धीरेंद्र शास्त्री की समिति की एंबुलेंस से महिलाओं को जबरन बाहर निकाला गया और बेरहमी से पीटा गया।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि देश में कई ऐसे बाबा हैं जो महिलाओं का शोषण करते हैं, दलितों और आदिवासियों की ज़मीनों पर अवैध रूप से कब्जा करके आश्रम बना लेते हैं और लोगों को अंधविश्वास में फँसाकर गुमराह करते हैं।

Lucknow University

छात्रों ने की सख्त कार्रवाई की माँग

छात्रों ने राष्ट्रपति से माँग की है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन पर गंभीर मुकदमे दर्ज किए जाएँ। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता शुभम खरवार, विराट शेखर, अमितेश पाल सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

Also Read: Balrampur News: खाद की कालाबाजारी जारी, किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.