Kanpur News: क्राइम मीटिंग में DCP के कड़े निर्देश, अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी
Kanpur News: शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर पूर्वी ज़ोन ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
अपराधियों पर विशेष फोकस
मीटिंग में साल-दर-साल हुए निरोधात्मक कार्रवाइयों की गहराई से समीक्षा की गई। NSA, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम, NDPS, आबकारी अधिनियम, जुआ और शस्त्र अधिनियम के तहत हुई कार्रवाईयों का तुलनात्मक विश्लेषण पेश किया गया। विशेष रूप से, लंबित और गंभीर अपराधों के मामलों पर चर्चा हुई और इनके जल्द खुलासे के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों और भविष्य की रणनीतियों पर भी बात की गई।

जनसुनवाई और ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ पर जोर
पुलिस उपायुक्त ने ‘आईजीआरएस’ (जनसुनवाई पोर्टल) पर मिल रही शिकायतों की थानावार रैंकिंग की समीक्षा की और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पहचाने गए टॉप-10 अपराधियों की स्थिति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तय की गई। आने वाले त्योहारों को देखते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मीटिंग में सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी, छावनी, कोतवाली, कलक्टरगंज और पूर्वी ज़ोन के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
Also Read: Azamgarh News: बिना मान्यता चल रहे करियर प्वाइंट स्कूल पर छापा, शिक्षा विभाग ने की कक्षाएं सील

