सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, कोर्ट मास्टर के पदों पर आवेदन आज से शुरू

Sandesh Wahak Digital Desk: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने कोर्ट मास्टर (Shorthand) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 30 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है।

जरूरी बातें

  • कुल पद: 30
  • आवेदन शुरू: 30 अगस्त 2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 15 सितंबर 2025

योग्यता और अनुभव

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें इंग्लिश शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करना आना चाहिए।

उम्मीदवारों के पास कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए, चाहे वह प्राइवेट सेक्टर में सीनियर पी.ए. के तौर पर हो या सरकारी विभाग में सीनियर स्टेनोग्राफर के रूप में। अगर आपके पास BGL/LLB की डिग्री है, तो आपको चयन में 3 अंकों का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

वेतन और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये का बेसिक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग: ₹1,500
  • एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांगजन: ₹750

आप सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय फॉर्म को ध्यान से भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Also Read: UPSSSC: जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की संशोधित आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.