Shravasti News: पदभार से पहले सोशल मीडिया पर छाए IPS राहुल भाटी, जानिए क्यों कर रहे लोग प्रशंसा

Shravasti News: जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS राहुल भाटी की नियुक्ति ने श्रावस्ती में एक नया उत्साह भर दिया है। कार्यभार संभालने से पहले ही, 2018 बैच के इस युवा और तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

सोशल मीडिया पर ‘सिंघम’ और ‘दबंग’ बने भाटी

जैसे ही पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी हुई, श्रावस्ती के लोग अपने नए एसपी के बारे में जानने के लिए बेचैन हो गए। हर कोई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राहुल भाटी को सर्च करने लगा। वहां मिली मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल हो रहे वीडियो से प्रभावित होकर लोग उनकी कार्यशैली का अंदाजा लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कोई ‘दबंग’ लिख रहा है तो कोई ‘सिंघम’ की उपाधि दे रहा है।

आईपीएस भाटी के जिले में पहुंचने से पहले ही, हजारों व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर उनकी तस्वीरें डीपी और स्टेटस के रूप में लगाई जा चुकी हैं। चाय की दुकानों से लेकर गलियों तक में उनकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। यह दिखाता है कि जिले के लोगों को उन से कितनी उम्मीदें हैं।

राहुल भाटी के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

IPS राहुल भाटी के लिए श्रावस्ती में काम करना आसान नहीं होगा। यह जिला नेपाल की खुली सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। यहां सीमा पार से मादक पदार्थों और मानव तस्करी जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, अवैध कटान, अवैध खनन, डग्गामार वाहनों का संचालन, बाल श्रम और महिला अपराधों पर लगाम लगाना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

देर रात जिले का कार्यभार ग्रहण किया

IPS राहुल भाटी ने देर रात जिला मुख्यालय पहुंच कर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में लगभग बारह बजे रात को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवागत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने प्रथम कार्य दिवस पर पुलिस कार्यालय के जन शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, मीडिया सेल, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया है।

रिपोर्ट- माता प्रसाद वर्मा

Also Read: Kanpur News: नगर आयुक्त ने किया शहर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.