शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की अलीबाग में खरीदी जमीन पर विवाद

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन अब वह एक नए विवाद में फंस गई हैं। यह मामला अलीबाग में उनके द्वारा खरीदी गई एक जमीन से जुड़ा है, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना ने यह जमीन बिना महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के खरीद ली है, जिससे यह डील सवालों के घेरे में आ गई है।

क्या है पूरा मामला

मई 2023 में सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में 12 करोड़ रुपये की एक जमीन खरीदी थी और इसके लिए स्टाम्प ड्यूटी भी भरी थी। लेकिन अब सामने आया है कि यह जमीन सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी। नियमों के अनुसार, खेती की जमीन गैर-किसान नहीं खरीद सकता। सुहाना ने बिना जरूरी अनुमति के यह जमीन खरीदी।

यही नहीं, इस डील के लिए जमा किए गए दस्तावेजों में सुहाना खान को किसान के रूप में दिखाया गया है। इस प्रॉपर्टी को देजा वू प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर किया गया है। यह कंपनी सुहाना की मां गौरी खान के परिवार की है, जिसमें गौरी और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं। इस मामले के सामने आने के बाद, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना ने इसी प्रॉपर्टी के पास समुद्र किनारे एक और 10 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी खरीदी है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अभी तक सुहाना या शाहरुख खान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना ने ओटीटी पर ‘आर्चीज’ से डेब्यू किया था और अब वह अपने पिता शाहरुख के साथ किंग फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Also Read: कन्हैयालाल हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी जावेद की जमानत रद्द करने से किया इनकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.