गुवाहाटी में पीएम मोदी का रोड शो, भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे के बाद असम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गुवाहाटी की सड़कों पर रोड शो किया। सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित भव्य समारोह में शिरकत की। उन्होंने भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं और गीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कलाकार मौजूद रहे। समारोह के दौरान असम की संस्कृति और भूपेन हजारिका की विरासत को संजोने वाली प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Also Read: Shravasti News: आकांक्षा समिति की पहल, सीमावर्ती गांव में महिलाओं और बुजुर्गों को मिली मदद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.