Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भारत की जीत के लिए किया महायज्ञ
Lucknow News: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले, लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भारतीय टीम की जीत के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया। गोमती नगर में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर पहुँचे और हवन-पूजन किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि भारतीय टीम के जाँबाज खिलाड़ी आज पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में कहीं भी नहीं टिक पाएगी और बजरंगबली के आशीर्वाद से उन्हें ऐसी हार मिलेगी जो उन्हें हमेशा याद रहेगी।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के संगठन मंत्री हिमांशु ने कहा, “हम लोग हमेशा से पाकिस्तान को पीटते-पटकते आ रहे हैं। इस बार हम क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान को पटकेंगे और पहलगाम हमले का बदला लेंगे।” उन्होंने विश्वास जताया कि महायज्ञ और हनुमान जी के आशीर्वाद से भारत की जीत निश्चित होगी।
इस कार्यक्रम में राघवेंद्र राय, मनीष राय, हिमांशु धवल, शिखर गुप्ता, कुशाग्र अग्रवाल, बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, संग्राम सिंह, पंकज यादव, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Also Read: Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भारत की जीत के लिए किया महायज्ञ

