Lucknow News: कैसरबाग मछली मंडी में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत, चार घायल

Lucknow News: कैसरबाग मछली मंडी में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

Lucknow News

बृजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी घटनास्थल का दौरा किया और घायलों के त्वरित इलाज के निर्देश दिए। दमकल विभाग और पुलिस ने पेड़ के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Lucknow News

पूरे मामले की जांच शुरू कर दी

हादसे में आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और कमजोर था, लगातार बारिश के कारण जमीन ढीली होने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं यह घटना शहर में पेड़ों की नियमित छंटाई और रखरखाव की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

Also Read: ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर किया मानहानि मुकदमा, बोले- दशकों से मेरे खिलाफ चला रहा है झूठ का अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.