Health Tips: सिर्फ मसाला नहीं, सेहत का खजाना है हल्दी, जानें इसके अचूक फायदे

Health Tips: हमारे किचन में रखी हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि गुणों का भंडार है। आयुर्वेद में इसे जीवन रक्षक औषधि माना गया है। यह खाने का स्वाद और रंग तो बढ़ाती ही है, साथ ही हमारी सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुँचाती है।

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो इसे एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी बनाता है। यही वजह है कि यह शरीर को कई बीमारियों से बचाती है। शोध बताते हैं कि अगर हल्दी को काली मिर्च के साथ लिया जाए, तो शरीर में करक्यूमिन का अवशोषण 2,000 गुना तक बढ़ जाता है।

हल्दी के कुछ खास फायदे

मानसिक स्वास्थ्य: हल्दी दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन हार्मोन को बढ़ाकर मूड को अच्छा करती है और तनाव व अवसाद जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।

कैंसर से बचाव: करक्यूमिन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

दर्द निवारक: यह गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने वाली एक प्राकृतिक पेनकिलर भी है।

हृदय स्वास्थ्य: हल्दी धमनियों में ब्लॉकेज बनने से रोकती है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है।

पाचन और इम्युनिटी: इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

त्वचा के लिए वरदान: हल्दी त्वचा की रंगत निखारती है, दाग-धब्बे हटाती है और एंटी-एजिंग गुणों के कारण झुर्रियों को भी रोकती है। यही कारण है कि शादी की रस्मों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

benefits of turmeric

कैसे करें हल्दी का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ, दूध में मिलाकर, या शहद के साथ ले सकते हैं। हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहते हैं, सर्दी-जुकाम और थकान के लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा, खांसी में राहत पाने के लिए हल्दी और शहद का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी, अदरक और तुलसी का काढ़ा भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी प्रभावी है।

Also Read: सूडान में मस्जिद पर ड्रोन हमला, 43 लोगों की मौत; बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.