जम्मू-कश्मीर और पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 24 अक्टूबर को होगी वोटिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की खाली पड़ी कुल 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सभी सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्टूबर को एक ही दिन होगी।

जम्मू-कश्मीर में 2021 से खाली थीं 4 सीटें

जम्मू-कश्मीर की चार सीटें फरवरी 2021 से खाली पड़ी हैं। ये सीटें गुलाम नबी आजाद, नजीर अहमद लवाय, फयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई थीं। इन सीटों पर अब तक चुनाव इसलिए नहीं हो सका था, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब चुनाव आयोग ने यह चुनाव कराने का फैसला लिया है।

पंजाब की भी एक सीट पर होगा उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब में भी एक खाली पड़ी राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट इसी साल जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा ने पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

अधिसूचना जारी होने की तारीख: 6 अक्टूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 13 अक्टूबर

नामांकन की जांच: 14 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख: 16 अक्टूबर

मतदान: 24 अक्टूबर (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

मतगणना: 24 अक्टूबर (शाम 5 बजे से)

Also Read: लखनऊ में चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, कई घटनाओं का खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.