Kushinagar News: पडरौना और कसया में निर्धारित हुआ ई-रिक्शा संचालन रूट, आमजन को मिलेगी जाम से राहत

कुशीनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की पूर्व में हुई बैठक में उठाये गये पडरौना व कसया में जाम से निजात के मुद्दे पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने गंभीरता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए ई-रिक्शा रूट का निर्धारण कर दिया है। साथ ही ई-रिक्शा के पार्किंग स्थल, कलर व भार क्षमता का भी निर्धारण किया गया है।

रिक्शा चालक एसोसिएशन, नगर पालिका पडरौना, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए नियमों का कड़ाई से पालन करने व कराने के निर्देश जारी किये गये हैं।

कसया व कुबेरस्थान से पडरौना आने वाले

नये नियम के अनुसार कसया-कुबेरस्थान की ओर से पडरौना की तरफ जाने वाले ई- रिक्शा बड़ी नहर के बाद ट्रेड्स माल के पास तक आयेंगे और उसी रास्ते वापस आयेंगे।

पार्किग स्थल – ट्रेड्स माल

रंग सफेद

क्षमता 100

कठकुईया की तरफ से पडरौना आने वाले

कठकईया वाले मार्ग से पडरौना की ओर आने वाले ई-रिक्शा कठकुईयां मोड़ स्थित स्टैण्ड तक आयेंगे और उसी रास्ते वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल ब्लाक के समीप कठकुईया मोड

रंग लाल

-क्षमता 200

खिरकिया की तरफ से पडरौना आने वाले

खिरकिया की तरफ से पडरौना आने वाले ई रिक्शा अम्बे चौक तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल अंबे चौक

रंग हरा।

क्षमता 250

मंसाछापर की तरफ से पडरौना आने वाले

मंसाछापर की तरफ से पडरौना आने वाले ई-रिक्शा दरबार रोड तक आयेंगे और उसी रास्ते वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल दरबार रोड के बगल में

रंग नीला

क्षमता 400

रामकोला व खड्डा की तरफ से पडरौना आने वाले

रामकोला व खड्डा की तरफ से पडरौना आने वाले ई-रिक्शा बाबली चौक तक आयेंगे और वही से वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल बावली चौक सड़क किनारे

रंग पीला

क्षमता 400

पडरौना सिटी सेवा भी

पडरौना नगर के 5 किलोमीटर के ईद-गिर्द सिटी सेवा क्षमता शुरू हो रही है।

पार्किंग स्थल –

रंग

क्षमता 50

कसया कस्बा में ई-रिक्शा रूट निर्धारण व पार्किंग स्थल का विवरण

रविन्द्रनगर की ओर से कसया की तरफ जाने वाले

रवींद्र नगर की ओर से कसया जाने वाले ई-रिक्शा पडरौना रोड पर कसया के निकट स्थित फल मंडी आरा मशीन पुलिया तक जायेंगे

और उसी स्थान से वापस आयेंगे।

पार्किंग स्थल फल मंडी कसया

रंग काला

अनुमति क्षमता 100

कुशीनगर मन्दिर से रोडवेज कसया की तरफ आने वाले

कुशीनगर मन्दिर से रोडवेज कसया की तरफ आने वाले ई-रिक्शा गोरखपुर रोड स्थित बेनेट क्लब के पास तक आयेंगे और उसी स्थान से वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल -बिनेट क्लब कसया

कलर गुलाबी रंग

क्षमता 200

सपहा की तरफ से कसया आने वाले

सपहा की तरफ से कसया जाने वाले ई-रिक्शा सपहा पेट्रोल पम्प के पास तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल -सपहा पेट्रोल पम्प के पास

कलर (भूरा रंग), क्षमता 100

देवरिया की तरफ से कसया आने वाले

देवरिया की तरफ से कसया आने वाले ई-रिक्शा, देवरिया रोड फ्लाई ओवर के पास स्थित पार्किंग तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे।

पार्किंग स्थल देवरिया रोड पर ओवरब्रिज के पास

कलर नारंगी रंग

 

रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

Also Read: Lucknow News: जल संस्थान के सरकारी क्वार्टर में हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.