लखनऊ से जा रहे श्रद्धालुओं की कार और बस की टक्कर, एक छात्र की मौत
Lucknow News: लखनऊ से पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस के बीच आमने-सामने टक्कर में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक यादव (काकोरी, माटीपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा पूरनपुर थाना क्षेत्र के हरसिंगरपुर मोड़ के पास हुआ। कार और बस की जोरदार टक्कर के कारण अभिषेक यादव की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी घायल हुए। परिजनों ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। घायल श्रद्धालु बिजनौर और रहीमाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

