Jaunpur News: 100 रुपये की कहासुनी में गई एक ज़िन्दगी – पसेंवा गांव में युवक की हत्या

Jaunpur News: कभी-कभी छोटी-छोटी बातों की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है केराकत क्षेत्र के ग्राम पसेंवा से, जहां महज़ 100 रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली।

सोमवार की रात लगभग 10 बजे अरविन्द चौहान नाम के युवक की हत्या कर दी गई। गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को पता चला कि एक मामूली लेन-देन को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बड़ा रूप ले चुका है।

ऑनलाइन मुकेश के खाते में मंगवाया थे पैसे

बहस ने तेजी से हिंसक रूप ले लिया और मुकेश ने अरविन्द को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

शोर सुनकर अरविन्द की भाभी और भतीजी उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल अरविन्द को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हालत नाज़ुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अफसोस, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की अकाल मृत्यु की कहानी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए मृतक के घर पर दो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। यह घटना न सिर्फ एक युवक की अकाल मृत्यु की कहानी है, बल्कि समाज में बढ़ते असहिष्णुता और नशे की लत से उपज रहे अपराधों की भी एक गंभीर चेतावनी है।

Also Read: Lucknow News: दलित युवक हरिओम की हत्या पर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर किया प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.