PGCIL भर्ती 2025: एडमिट कार्ड आउट, जानें कैसे करें डाउनलोड और परीक्षा पैटर्न
PGCIL Admit Card 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट [www.powergrid.in](https://www.powergrid.in) से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड, और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
18 अक्टूबर को होगी परीक्षा
PGCIL की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
इस परीक्षा के जरिए कुल 1543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर दोनों शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न: किन विषयों से आएंगे सवाल?
उम्मीदवारों से परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:
- टेक्निकल सब्जेक्ट (विषय आधारित)
- अंग्रेजी भाषा
- रीजनिंग एबिलिटी
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- सामान्य जागरूकता
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा।
ऐसे करें PGCIL Admit Card 2025 डाउनलोड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [www.powergrid.in](https://www.powergrid.in) पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन पेज पर एप्लीकेशन नंबर,पासवर्ड, और कैप्चा कोड भरें।
4. सबमिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
5. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) जरूर लेकर जाएं।
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1-2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
- लेट पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
अगर आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो देर न करें और तुरंत [www.powergrid.in](https://www.powergrid.in) पर जाकर उसे डाउनलोड करें।
Also Read: मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर BJP में शामिल, अलीनगर सीट से मिल सकता है टिकट!

