बिहार चुनाव: बसपा ने जारी की 88 प्रत्याशियों की पहली सूची, स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित
Sandesh Wahak Digital Desk: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के लिए 88 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की भी घोषणा की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को यह सूची जारी की। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बसपा जल्द ही बाकी बचे विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।
- बसपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
- पार्टी ने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों की भी घोषणा की है।
- यह घोषणा पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन (शुक्रवार) से ठीक पहले की गई है।





Also Read: मायावती ने किया ‘मिलीभगत’ आरोपों पर पलटवार, बोलीं- सपा-कांग्रेस में नहीं बची राजनीतिक ईमानदारी

