38 साल के मेसी ने फिर दिखाया जादू, हैट्रिक लगाकर जीता MLS 2025 का गोल्डन बूट

Sandesh Wahak Digital Desk: 38 साल के लियोनेल मेसी ने फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

मेजर लीग सॉकर (MLS 2025) में नैशविले एससी के खिलाफ इंटर मियामी के लिए खेलते हुए मेसी ने हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को 5-2 की शानदार जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ ही मेसी ने MLS 2025 का गोल्डन बूट अवार्ड भी अपने नाम किया।

मेसी इस सीजन अब तक 29 गोल कर चुके हैं और मेजर लीग सॉकर में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Lionel Messi

इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, “मेसी हर मुकाबले में हमारी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।”

नैशविले के खिलाफ मेसी ने मैच का पहला गोल 34वें मिनट में किया। इसके बाद नैशविले ने दो गोल कर बढ़त हासिल की, लेकिन मेसी ने 63वें मिनट में पेनल्टी गोल और 81वें मिनट में तीसरा गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की।

इससे पहले उन्होंने इस सीजन न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ भी हैट्रिक बनाई थी।

इंटर मियामी के अन्य गोल लुए बाल्तासार रोड्रिगेज (67वें मिनट) और तेलास्को सेगोविया (90+1 मिनट) ने दागे।

बता दें कि दिसंबर में मेसी भारत का दौरा करेंगे। वे कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में उपस्थित होंगे और कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात करेंगे।

वहीं, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी को लेकर भी सस्पेंस है, लेकिन फिटनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि वे वर्ल्ड कप में खेलेंगे और उसके बाद ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

Also Read: Pakistan vs Afghanistan तनाव बढ़ा, ACB ने तोड़ा क्रिकेट संबंध, राशिद खान ने छोड़ा PSL

Get real time updates directly on you device, subscribe now.