पंजाब में डराने लगे पराली जलाने के मामले, अब तक 302 किसानों के खिलाफ FIR

Sandesh Wahak Digital Desk: पंजाब में धान की कटाई के बाद पराली (फसल अवशेष) जलाने के मामलों में पिछले एक सप्ताह में अचानक दो गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बावजूद, पिछले 7 दिन में ही राज्य भर में पराली जलाने के 580 नए मामले सामने आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक 35 दिनों में कुल 353 मामले ही दर्ज हुए थे, लेकिन 21 अक्टूबर के बाद केवल एक सप्ताह में यह आंकड़ा 580 तक पहुँच गया। अब तक पंजाब में पराली जलाने के कुल 933 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि 2024 की तुलना में इस बार मामलों की संख्या लगभग 57% कम है।

प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पंजाब प्रशासन सख्त हो गया है। अब तक किसानों के खिलाफ 302 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। 337 किसानों के जमीन के रिकॉर्ड पर ‘रेड एंट्री’ डाली गई है। इस एंट्री के कारण अब किसानों को भविष्य में जमीन खरीदने-बेचने या बैंक से लोन लेने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा, 386 मामलों में किसानों पर 19 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Also Read: ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, कैलिफोर्निया के कार्यवाहक अटॉर्नी बिल एसेली पद के लिए अयोग्य घोषित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.