Azamgarh News: गोवंश काटकर गो तस्करों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, क्षेत्र में भारी तनाव

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद संवेदनशील और आक्रोशित करने वाली घटना सामने आई है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बारडौल इलाके में गो तस्करों ने देर रात पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो गायों की निर्मम हत्या कर दी। तस्कर गायों के सिर काटकर अलग कर गए और उनका मांस उठाकर ले गए।

इस घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब गृह स्वामी हरिराम यादव के बेटे मनोज यादव गायों को चारा देने बारडौल स्थित परिसर पहुँचे। मनोज यादव ने देखा कि उनकी दो गायों के सिर कटे हुए पड़े हैं और उनके शरीर से मांस गायब है। अपने मवेशियों की यह हालत देखकर युवक मनोज यादव ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे।

गृह स्वामी हरिराम यादव शनिवार दोपहर को गायों को चारा-पानी देकर अपने गाँव चले गए थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी। रात में बेटे ने भी ताला लगाकर गायों को चारा दिया और गाँव में सोने चला गया था। रात में अज्ञात लोगों ने बरदौल का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और इस वारदात को अंजाम दिया।

Azamgarh cow smuggler

ग्रामीणों में भारी गुस्सा, एनकाउंटर की मांग

मामले की जानकारी तेज़ी से आसपास के सात-आठ गाँवों में फैली और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों में इस जघन्य कृत्य को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।

गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दशकों में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से इस घटना में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गोवंश कटे हुए मिले हैं और मांस गायब है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: RCB की तरफ से WPL खेलने वाली हैं अनाया बांगड़! ऑक्शन से पहले शुरू की ट्रेनिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.