UP STF के हत्थे चढ़ा 50,000 का इनामी अपराधी गुरदीप, करोड़ों की ज़मीन ठगी का है मास्टरमाइंड

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। गुरदीप को एसटीएफ की फील्ड इकाई, नोएडा ने शुक्रवार (दिनांक 14.11.2025) को राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

अपराध का विवरण और गिरफ्तारी

  • अपराधी का नाम: गुरदीप पुत्र महेन्द्र सिंह (उम्र लगभग 35 वर्ष)
  • निवासी: खोहरी कलां, अलवर, राजस्थान।
  • गिरफ्तारी स्थल: टी.पी.एस. कंपनी, थाना चोपानकी, भिवाड़ी, राजस्थान (दोपहर 2:30 बजे)।
  • इनाम राशि: अपर पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर द्वारा ₹50,000 घोषित।

एसटीएफ की पूछताछ में गुरदीप ने बताया कि उसने अपने साथियों (मंगत सिंह, जसविन्दर सिंह, फुम्मन सिंह आदि) के साथ मिलकर ज़मीन के असली स्वामी गुरदीप सिंह (दिल्ली निवासी) के नाम से कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों का उपयोग किया। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने थाना जेवर क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि की कई लोगों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करके करोड़ों रुपयों की ठगी की थी।

एसटीएफ टीम की कार्रवाई

काफी समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण और पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा की टीम सूचना संकलन कर रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरदीप को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना जेवर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

गिरफ्तार अपराधी गुरदीप के खिलाफ थाना जेवर में मु.अ.सं. 172/24 (धोखाधड़ी, जालसाजी) और मु.अ.सं. 139/25 सहित राजस्थान में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read: लखनऊ में ‘वर्टिकल सिस्टम’ लागू: अब 7 दिन में सही होगा बिजली बिल, 10 दिन में मिलेगा कनेक्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.