Lucknow News: बीएससी छात्रा की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू-बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना मोहनलालगंज क्षेत्र में बीएससी छात्रा प्रियांशी रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी आलोक रावत को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आलाकत्ल थर्माकोल कटर चाकू और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (UP 32 HU 9748) भी बरामद की गई है।
कार्रवाई सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन और मोहनलालगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
घटना का विवरण
प्रकरण 23 नवंबर 2025 का है। प्रार्थिनी श्रीमती पूनम, निवासी धर्मावतखेड़ा, मोहनलालगंज ने बताया कि उनकी पुत्री प्रियांशी रावत, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी।
लगभग दो वर्ष पूर्व उसका विवाह आलोक रावत से तय किया जा रहा था, लेकिन बाद में आलोक की नशे की लत सामने आने पर परिवार ने विवाह से इनकार कर दिया था।
23 नवंबर को दोपहर 11:30 से 12:00 बजे के बीच, जब प्रार्थिनी घर पर मौजूद नहीं थीं, आरोपी आलोक रावत घर में जबरन घुस गया और थर्माकोल कटर चाकू से प्रियांशी का गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मुकदमा मु0अ0सं0-475/25, धारा 103(1)/333/351(3) BNS में दर्ज किया गया।
जांच और गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल तीन टीमों का गठन किया, जिनमें सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन को भी लगाया गया।
पुलिस टीमों ने:
-
50 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
-
मैनुअल व तकनीकी जांच के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी
-
आरोपी की गतिविधियों और संभावित भागने के रास्तों का विश्लेषण किया
इसके बाद आरोपी आलोक रावत को दुलारमऊ किसान पथ अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त थर्माकोल कटर चाकू, जिस पर खून के धब्बे मौजूद थे, बरामद किया गया।
आपको बतादें कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
-
नाम: आलोक रावत
-
पिता का नाम: सतीश रावत
-
निवासी: ग्राम लोनापुर, थाना बीबीडी, लखनऊ
-
उम्र: लगभग 20 वर्ष
-
पेशा: छात्र
बरामदगी
-
01 थर्माकोल कटर (आलाकत्ल)
-
01 बुलेट मोटरसाइकिल नं. UP 32 HU 9748
इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन और थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Also Read: Jaunpur News: 57 करोड़ का कफ सिरप घोटाला उजागर, 12 मेडिकल कंपनियों पर फर्जीवाड़े का आरोप

