SIR पर गरमाई यूपी की राजनीति, केशव मौर्य बोले- शोर मचाने वालों के मन में चोर है, विपक्ष के आरोपों का किया खंडन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सह प्रभारी रहे मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि एसआईआर को लेकर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोर है।

बिहार के नतीजों का दिया हवाला

केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के हालिया नतीजों का हवाला देते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर शोर मचाने वाले दलों के मन में चोर है। बिहार ने साबित कर दिया है कि उनका पक्ष कमजोर है।

गौरतलब है कि बिहार के हालिया चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि इंडिया गठबंधन के दल काफी पीछे रह गए थे।

अखिलेश यादव ने लगाए थे गंभीर आरोप

उप मुख्यमंत्री मौर्य का यह बयान विपक्षी नेताओं, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों के बाद आया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक सम्मेलन में आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग मिलकर एक साजिश के तहत उन विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के बहाने 50 हजार से अधिक वोट काटने की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की थी।

Also Read: भारत में हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: आखिरी वक्त में टिकट कैंसिल करने पर भी मिलेगा मोटा रिफंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.