यूपी के परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं टलीं, अब इस तारीख को होंगे एग्जाम
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया गया है। ये परीक्षाएं, जो पहले 28 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली थीं, अब 10 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएँगी।
शिक्षक SIR ड्यूटी में व्यस्त
परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं पहले 28 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलनी थीं। प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए SIR का कार्य चल रहा है। इस कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है। शिक्षकों की व्यापक अनुपलब्धता के कारण विभाग को परीक्षाओं की तारीखें आगे बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा है। इस स्थगन के बाद अब स्कूलों को नई तारीखों के अनुसार परीक्षा आयोजन की तैयारी करनी होगी।
Also Read: ‘कुछ भी कर लो, बंगला खाली नहीं करेंगे’, RJD प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘बदले की भावना’ से हो रही कार्रवाई

