पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में असिस्टेंट कमिश्नर की गाड़ी पर फायरिंग, 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को बन्नू जिले में मीरानशाह के असिस्टेंट कमिश्नर (AC) शाह वली की गाड़ी पर हुए भीषण हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में असिस्टेंट कमिश्नर के भी मारे जाने की खबर है।

क्षेत्रीय पुलिस अफसर (RPO) के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला कैंट पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुआ। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो कांस्टेबल और एक स्थानीय नागरिक मारा गया, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘हम’ के अनुसार, मीरानशाह रोड पर यह हमला उस समय हुआ जब असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली इलाके के दौरे पर थे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि असिस्टेंट कमिश्नर शाह वली और दो पुलिसवालों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था। फ़िलहाल, किसी भी चरमपंथी या आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Also Read: संचार साथी ऐप पर संसद में सियासी घमासान, प्रियंका गांधी ने सरकार पर निजता हनन का लगाया आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.