Siddharthnagar News: आपातकालीन मरीजों की त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करता है CPR विधि

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज/ प्रभारी द्वारा डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों के लिए सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को तत्काल जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना था। ताकि हृदयगति रुकने या श्वसन बंद होने की स्थिति में समय रहते प्रभावी सीपीआर देकर मरीज के जीवन को सुरक्षित किया जा सके।

CPR training session

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर की मूल तकनीक, छाती पर प्रेशर देने की विधि, कृत्रिम श्वसन तथा टीम वर्क के महत्व के बारे मंा व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया।

इमरजेंसी वार्ड द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण सत्र स्टाफ की दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जो भविष्य में आपातकालीन मरीजों की त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करेगा।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: राज्यसभा में उठा दूषित कफ सिरप व नकली दवाइयों का मुद्दा, शिवसेना सांसद ने की कार्रवाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.