जवाहर नवोदय विद्यालय: कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को, 5442 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पडरौना, कुशीनगर: जनपद के मिल्की रसूलपुर में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर, शनिवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परीक्षा से जुड़े मुख्य तथ्य

कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 5442

बालक: 2641

बालिकाएं: 2801

विकास खंड: जनपद के 14 विकास खंडों से आवेदन प्राप्त हुए हैं।

परीक्षा केंद्र: कुशीनगर जिले में कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

समय: परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

प्रमुख परीक्षा केंद्र

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि परीक्षा जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रमुख केंद्र हैं:

  • उदित नारायण इंटर कॉलेज, पडरौना
  • हनुमान इंटर कॉलेज, पडरौना
  • जेपी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज
  • जनता इंटर कॉलेज, रामकोला
  • नेहरू इंटर कॉलेज, सुकरौली
  • निरंकारी इंटर कॉलेज, कसया
  • श्री गांधी इंटर कॉलेज, खड्डा, आदि।
  • भागीरथी देवी कन्या इंटर कॉलेज कोटवा कला
  • महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया
  • राधा कृष्ण मेमोरियल इंटर कॉलेज दुदही
  • अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज
  • अशोक विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज
  • नवजीवन इंटर कॉलेज
  • लोकमान्य इंटर कॉलेज
  • बालिका इंटर कॉलेज सेवरही परीक्षा

प्रवेश पत्र

प्राचार्य ने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्ट : राघवेंद्र मल्ल

Also Read: लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. अजय पटवा AASLD की बैठक में चयन के लिए सम्मानित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.