Syed Mushtaq Ali Trophy: पांड्या के जिगरी यार ने डेब्यू मैच में ही बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में बड़ौदा के विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 10 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर दी।

सोमवार को सर्विसेज के खिलाफ पासी ने 55 गेंदों पर 114 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 10 चौके शामिल थे।

26 वर्षीय पासी को टीम में जितेश शर्मा के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। पहले ही मैच में शतक जड़कर उन्होंने अपना स्थान पक्का कर लिया और भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय लिख दिया।

Amit Passi

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अमित पासी टी20 डेब्यू में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बिलाल आसिफ के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2015 में डेब्यू टी20 में 114 रन बनाए थे।

टी20 डेब्यू में सबसे बड़े स्कोर (Top Scores)

  • 114 रन – अमित पासी, बड़ौदा (2025)

  • 114 रन – बिलाल आसिफ, सियालकोट स्टैलियन्स (2015)

  • 112 रन – मोईन खान, कराची डॉल्फ़िन्स (2005)

  • 108 रन – एम स्पूर्स, कनाडा (2022)

  • 106 रन – एस भांबरी, चंडीगढ़ (2019)

  • 105 रन – पीए रेड्डी, हैदराबाद (2010)

  • 104 रन – एलए डुनबा, सर्बिया (2019)

  • 102 रन – अब्दुल्लाह शफीक, सेंट्रल पंजाब (2020)

  • 101 रन – रविंद्र पाल सिंह, कनाडा (2019)

  • 100 रन – आसिफ अली, फैसलाबाद वोल्व्स (2011)

मैच का पूरा हाल

अमित पासी की धुआंधार पारी की बदौलत बड़ौदा ने 20 ओवर में 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में सर्विसेज ने संघर्ष किया, जहां कुवार पाठक (51) और रवि चौहान (51) ने अर्धशतक जमाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई।

बड़ौदा ने मैच 13 रनों से जीत लिया और अमित पासी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंक तालिका में स्थिति

  • बड़ौदा: 16 अंक, ग्रुप ‘सी’ में तीसरा स्थान

  • सर्विसेज: 7 में से 6 हार, ग्रुप में आठवां स्थान

Also Read: क्या टूटेगा सचिन का रिकॉर्ड? 2027 वर्ल्ड कप तक विराट को मिलेंगे कितने मौके

Get real time updates directly on you device, subscribe now.