इजरायल के एयर स्ट्राइक में हमास वेपन चीफ राद साद ढेर
Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायल की सुरक्षा बलों (आईडीएफ) को एक और बड़ी सफलता मिली है। आईडीएफ ने एक सटीक हवाई हमले में हमास के शीर्ष कमांडर राद साद को मार गिराया है। राद साद 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए घातक हमले का मास्टरमाइंड और हमास की सैन्य इकाई का वेपन चीफ कमांडर था। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
हमास के सैन्य ढांचे का अहम स्तंभ था राद साद
आईडीएफ ने X पर दिए अपने बयान में राद साद की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया। राद साद हमास की सैन्य इकाई के हथियार उत्पादन मुख्यालय का प्रमुख और 7 अक्टूबर नरसंहार के मुख्य सूत्रधारों में से एक था। इसके अलावा, वह गाजा पट्टी में बचे हुए हमास के अंतिम अनुभवी वरिष्ठ उग्रवादियों में से एक था और हमास की सैन्य इकाई के उप प्रमुख मारवान ईसा का करीबी सहयोगी था। उसने संगठन के सैन्य नेतृत्व में एक केंद्रीय व्यक्ति के रूप में कई वरिष्ठ पद संभाले थे।
साद पर कई गंभीर आरोप थे। वह युद्ध के दौरान हमास की हथियार उत्पादन इकाइयों द्वारा निर्मित विस्फोटक उपकरणों से कई इजरायली सैनिकों की हत्या के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था। हाल के महीनों में उसकी भूमिका और बढ़ गई थी, जिसमें, युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने में सीधी संलिप्तता। युद्धविराम अवधि के दौरान गाजा पट्टी में हथियारों के निरंतर उत्पादन की निगरानी करना शामिल था। आईडीएफ का मानना है कि साद के खात्मे से हमास की अपनी सैन्य क्षमताओं को फिर से स्थापित करने की क्षमता में काफी गिरावट आएगी।
🔴 ELIMINATED: Ra’ad Sa’ad, Head of the Weapons Production Headquarters of Hamas’ Military Wing and One of the Architects of the Brutal October 7th Massacre
Sa’ad was one of the last remaining veteran senior militants in the Gaza Strip and a close associate of Marwan Issa, the… pic.twitter.com/nIa1VUqryI
— Israel Defense Forces (@IDF) December 13, 2025
कैसे हुआ राद साद का खात्मा
आईडीएफ द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह हमला कितना अचूक था। हमास के टॉप आतंकी राद साद का काफिला गाजा में एक स्थान से गुजर रहा था, जिसे कई हथियारबंद लड़ाके अन्य वाहनों से एस्कॉर्ट कर रहे थे। इसी बीच, इजरायली सेना का हवाई हमला इतना जबरदस्त और सटीक था कि बम सीधे राद साद की चलती कार पर ही आकर गिरा। एक जोरदार धमाका होता है और राद साद की कार हमले में पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। यह हमला इतना तेज था कि सेकेंडों में सब कुछ खत्म हो गया, जबकि उसे एस्कॉर्ट कर रहे अन्य हमास लड़ाकों में खलबली मच गई।
Also Read: गुजरात में पुलिस-वन विभाग की टीम पर भीड़ का हमला, पत्थरबाजी और तीर-कमान से 47 अधिकारी घायल

