भारी हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ VB-जी राम-जी विधेयक, विपक्ष ने सदन में फाड़ी प्रतियां

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को ऐतिहासिक और हंगामेदार पल देखने को मिला। विपक्ष के कड़े विरोध, नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच लोकसभा ने भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-जी राम-जी (VB-GRAM-जी) विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

यह नया कानून लगभग 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) कानून की जगह लेगा। बिल पास होने के दौरान सदन का माहौल इतना गर्म था कि कुछ विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रतियां फाड़कर हवा में उछाल दीं।

शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तीखा वार

विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का सिर्फ इस्तेमाल किया, उनके विचारों को कभी नहीं अपनाया। हमारी सरकार बापू के सिद्धांतों पर चल रही है। मनरेगा के पुराने ढांचे में फंड का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग और भ्रष्टाचार हुआ। हमने उन खामियों को दूर कर पैसा सीधे विकास और गरीबों तक पहुंचाया है।

यह विधेयक किसी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और गरीबों के कल्याण के लिए लाया गया है। विपक्ष इस बदलाव को स्वीकार करने के मूड में नहीं दिखा। सांसदों का आरोप है कि सरकार केवल नाम नहीं बदल रही, बल्कि रोजगार की कानूनी गारंटी को भी कमजोर कर रही है।

Also Read: Lucknow News: मिर्जा जफर हुसैन सपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष नियुक्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.