T20 World Cup 2026: शुभमन गिल के साथ हुआ धोखा? बिना जानकारी ड्रॉप किए जाने का दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद शुभमन गिल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा घोषित टीम में गिल का नाम शामिल नहीं था, जिससे यह तय हो गया कि भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे।

इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि शुभमन गिल को टी20 स्क्वाड से बाहर किए जाने की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी।

न तो चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, न ही हेड कोच गौतम गंभीर और न ही टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले को लेकर गिल से कोई बातचीत की।

T20 World Cup 2026

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान पैर में चोट लगने के बाद से ही टीम मैनेजमेंट गिल के विकल्प तलाशने लगा था।

हालांकि, मेडिकल जांच में गिल की चोट गंभीर नहीं पाई गई थी और वह अहमदाबाद में खेले गए पांचवें टी20 मैच के लिए उपलब्ध हो सकते थे। बावजूद इसके, टीम मैनेजमेंट ने पहले ही उन्हें बाहर करने का फैसला कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार, गिल पांचवां टी20 मैच खेलना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें टीम से बाहर करने की योजना बन चुकी थी। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर गिल को ड्रॉप किए जाने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाए थे।

दूसरी ओर, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बावजूद उनका कप्तानी पद वर्ल्ड कप तक बरकरार रहने की बात कही जा रही है।

ऐसे में शुभमन गिल को बिना सूचना टीम से बाहर किए जाने का मामला अब चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है।

Also Read: T20 World Cup 2026 Indian Team Squad: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.