जेल से सुकेश का जैकलीन को क्रिसमस गिफ्ट, बेवर्ली हिल्स में लव नेस्ट मेंशन और आईपीएल टीम खरीदने का दावा
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने क्रिसमस के खास मौके पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को एक बेहद लंबा और रोमांटिक खत लिखा है। सुकेश ने इस बार जैकलीन को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर अमेरिका के आलीशान इलाके बेवर्ली हिल्स में एक भव्य मेंशन (महलनुमा घर) देने का एलान किया है।
सुकेश ने अपने खत में जैकलीन को मेरा बच्चा, मेरा बोम्मा जैसे शब्दों से संबोधित किया है। उसने लिखा कि यह तोहफा इतना बड़ा है कि किसी क्रिसमस ट्री के नीचे नहीं आ सकता। सुकेश ने इस घर का नाम लव नेस्ट रखा है। सुकेश का दावा है कि इस घर के साथ 19-होल का एक निजी गोल्फ कोर्स भी है, जो पूरे अमेरिका में अपनी तरह का इकलौता है। उसने लिखा, तुम्हें लगता था कि यह कभी पूरा नहीं होगा, लेकिन मैंने इसे तुम्हारे लिए तैयार कर लिया है।
जैकलीन की मां को किया याद
भावुक होते हुए सुकेश ने लेटर में जैकलीन की मां का भी जिक्र किया। उसने लिखा कि मां की मुस्कान और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। उसने आगे लिखा, दुनिया ने मुझे जो घाव दिए हैं, वे सिर्फ तुम्हारे प्यार से भरेंगे। तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी में कोई रंग नहीं है, हर पल एक तड़प जैसा महसूस होता है। इस लेटर में सुकेश ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने दावा किया कि वह एक आईपीएल (IPL) टीम का मालिक बनने की कोशिश कर रहा है और उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बोली लगा दी है।
उसने उम्मीद जताई है कि ईश्वर के आशीर्वाद से वह इसमें सफल होगा। सुकेश ने अपने प्यार की तुलना कांच और नाजुक धागे से करते हुए वादा किया कि उनका पुराना सुनहरा वक्त जल्द ही वापस आएगा। उसने खत के आखिर में लिखा कि वह जैकलीन को बहुत याद कर रहा है और जल्द ही उनसे मिलने का वादा करता है।
Also Read: Meerut News: 4 लाख की रिश्वत लेते हापुड़ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

